15वें वित्त आयोग की योजनाओं की DC ने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
15वें वित्त आयोग की योजनाओं की DC ने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
गिरिडीह। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित विकास योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा बैठक हुई। पहले चरण में गिरिडीह, गांडेय, डुमरी, बगोदर, धनवार, जमुआ और गावां प्रखंड की योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्य, स्वीकृत परियोजनाओं के क्रियान्वयन और राशि के व्यय की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने पंचायत सचिवों और कनिष्ठ अभियंताओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि योजनाओं में अनियमितता, लापरवाही या पारदर्शिता की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने, लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराने और तकनीकी एवं वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

