राजकीय श्रावणी मेला-2026: एसपी प्रवीण पुष्कर ने कांवड़िया रूट और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजकीय श्रावणी मेला-2026: एसपी प्रवीण पुष्कर ने कांवड़िया रूट और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजकीय श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने 31 जुलाई को विभिन्न अस्थायी ओपी और कांवड़िया रूट लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं के कतारबद्ध जलार्पण, भीड़ नियंत्रण, कतार प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का जलार्पण सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाए तथा जरूरत पड़ने पर उनकी हरसंभव सहायता की जाए। साथ ही मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए।