झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पलामू का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन

झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में पलामू का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन

मेदिनीनगर। जिला स्कूल परिसर में पलामू कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से करीब 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर पलामू ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि लोहरदगा दूसरे और लातेहार तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त रंजीत लाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कांत ओझा और सचिव सुमित वर्मन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले खिलाड़ियों, कोच, रेफरी और अन्य सहयोगकर्ताओं का आभार जताया तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।