अज्ञात महिला हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंदा देवी के बाद पति उपेन्द्र कुमार गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)। शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे झरना टोला में 26 अप्रैल को हुई अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी उपेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड़ का निवासी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान पूर्व में उसकी पत्नी चंदा देवी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार उपेन्द्र कुमार का पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों से जुड़ा इतिहास रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।