श्रावण के पहले दिन देवघर कांवरिया पथ पर निःशुल्क सेवा शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं

श्रावण के पहले दिन देवघर कांवरिया पथ पर निःशुल्क सेवा शिविर शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेंगी सभी सुविधाएं

श्रावण मास के प्रथम दिन गिरिडीह के स्वयंसेवियों एवं समाजसेवियों द्वारा सुल्तानगंज–देवघर कांवरिया पथ के रांगा मोड़, बाक-घोड़मारा (देवघर) में निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन देवघर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह सेवा शिविर पूरे श्रावण मास तक संचालित होगा। शिविर में कांवरियों के लिए निःशुल्क भोजन, चाय, गर्म पानी, स्नान एवं विश्राम की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजक दीपक साह ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना ही शिविर का उद्देश्य है। पिछले वर्ष की सफलता को देखते हुए इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के अनुरूप व्यवस्थाओं का और विस्तार किया गया है।