संत गुरु रविदास की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का पलामू में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आरती
पलामू में संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से आई पावन मिट्टी का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आरती
मेदिनीनगर (पलामू): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से पावन मिट्टी कलश में लेकर पहुँचे रथ का पलामू में भव्य स्वागत किया गया।
मेदिनीनगर के रेडमा स्थित वन इंडिया मार्ट के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन कलश की आरती उतारी गई और संत गुरु रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक आलोक चौरसिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम, प्रेम सिंह, परशुराम ओझा, अविनाश वर्मा, दुर्गा जौहरी, प्रभात भुइयां, विजय ठाकुर, जितेंद्र तिवारी, सोमेश सिंह, अविनाश सिन्हा, श्रवण गुप्ता, विजय कुशवाहा, सतीश पासवान, सुनील तिवारी, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, सुजाता सिंह, रेणु देवी, अभय सिंह, किशन मखड़िया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समरसता संकल्प अभियान के तहत संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी के जयघोष और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

