हरिहरगंज नगर पंचायत में ₹17 लाख की लागत से तीन पीसीसी सड़कों का शिलान्यास

हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता 17 लाख की लागत से तीन पीसी सड़कों का हुआ शिलान्यास हरिहरगंज नगर पंचायत में वार्ड नंबर 2 वार्ड नंबर 4 तथा वार्ड नंबर 9 में पीसीसी पथ का शिलान्यास नगर पंचायत कार्यपालक अभियंता फैजल रहमान तथा नगर पंचायत अध्यक्ष शीला चौधरी का उपाध्यक्ष सुशील रवि के द्वारा किया गया।
वार्ड नंबर 2 वार्ड पार्षद बृजनंदन साहू और बाबू भाई एवं वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद गणेश मेहता एवं वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य पवन कुमार के द्वारा वार्ड बाय वार्ड शिलान्यास किया गया।
मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन ठेकेदार जितेंद्र सिंह संजय कुमार गुप्ता प्रकाश मोबाइल विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव तथा समस्त मीडिया गण
और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। हरिहरगंज नगर पंचायत के द्वारा स्वर्णिम विकास की रूपरेखा तैयार की जा रही है