मेदिनीनगर में आजसू के BLA-2 कार्यकर्ताओं की बैठक, जितेंद्र सिंह बोले—बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी, जनता के मुद्दों पर रहें सक्रिय

बूथ स्तर पर आजसू पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है जरूरी : जितेंद्र सिंह

आजसू कार्यकर्ता बड़े ही परिश्रमी व पार्टी के प्रति हैं डिवोटी : चंद्रशेखर सिंह छोटू

आजसू के बीएलए-2 कार्यकर्ता की हुई बैठक

मेदिनीनगर (पलामू) : आजसू के बीएलए-2 कार्यकर्ता बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर सिंह छोटू की अध्यक्षता में स्थानीय परिषदन भवन में हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पलामू जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह व पार्टी के केंद्रीय वरिष्ठ नेता विनोद कुमार व विजय मेहता शामिल हुए।
बैठक तो संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पलामू जिला प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ता होते हैं। बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना जरूरी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता के सुख- दुख में सहभागी बनना होगा । साथ ही जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना होगा।
मौके पर पार्टी के केंद्रीय वरिष्ठ नेता विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को घर- घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि जनविश्वास को और मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की जरूरत है।
मौके पर केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कहा कि किसी भी पार्टी के रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। बिना पार्टी कार्यकर्ताओं के पार्टी का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज आजसू कार्यकर्ता बड़े ही परिश्रमी व पार्टी के प्रति डिवोटी हैं। किसी भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। चुनाव में बूथ पर डटकर विरोधी पार्टियों के खराब मनसूबे को भांपकर अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हर विपरित परिस्थितियों में भी पार्टी का ध्वज व विचार को गांव में लोगों के बीच पहुंचाते हैं। इन कार्यकर्ताओं पर पार्टी को नाज है।
मौके पर केंद्रीय सचिव विजय मेहता ने बड़ी संख्या में उपस्थित बीएलए -टू कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मौके पर आजसू के संगठन सचिव शिव शंकर प्रसाद, केंद्रीय समिति सदस्य प्रदीप कुमार पांडेय, सतीश तिवारी अख्तर अंसारी, सुरेश सिंह, रमेश प्रसाद, नवरंग चंद्रवंशी, गुलाम सरवर, स्टूडेंट विंग के अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, कौशल किशोर सिंह, सुजीत कुमार तिवारी, अनिल कुमार, पारसनाथ विश्वकर्मा, इरशाद अहमद, सिद्धेश्वर प्रजापति, संजय चौधरी, विजय मांझी, विनोद पांडेय, राजीव पांडेय, सतवीर सिंह, रंजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed