विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव की तैयारियों को लेकर अड्डिंकुडूख सरना समाज की विशेष बैठक संपन्न

विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव की तैयारियों को लेकर अड्डिंकुडूख सरना समाज में विशेष बैठक*

पलामू / सतबरवा, 26 जुलाई 2026 (रविवार)
अड्डिंकुडूख सरना समाज प्रखंड सतबरवा, जिला पलामू में आज विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव उरांव ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विश्व आदिवासी दिवस को पूरे धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सरना धर्म, आदिवासी संस्कृति, परंपरा और पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से महोत्सव को भव्य रूप देने की रूपरेखा तैयार की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे:

  • प्रखंड अध्यक्ष – विष्णुदेव उरांव
  • जिला उपाध्यक्ष – सुनील उरांव
  • जिला सचिव – शिव शंकर उरांव
  • प्रखंड उपाध्यक्ष – विनय उरांव, रजनी उरांव
  • प्रचार सचिव – रामप्यारी उरांव
  • निगरानी सदस्य – अजय उरांव, सहादेव उरांव
  • बकोरीय मुखिया – संतोष उरांव
  • *कविता पाहन, *ललिता उरांव
    तथा सरना परिवार के सभी सदस्य

बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने विश्व आदिवासी दिवस को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और सरना आस्था के संरक्षण का अवसर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। आगे की तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।