सिंगराकला में दलित परिवार पर हमला, एससी-एसटी एक्ट में केस नहीं तो एसपी कार्यालय का होगा घेराव: झारखण्ड क्रांति मंच

*सिंगराकला में जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो एसपी कार्यालय का घेराव होगा: झारखण्ड क्रांति मंच

झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर के बैरिया स्थित एससी एसटी थाना के प्रांगण में सिंगराकला के सैकड़ों दलित समाज के महिला-पुरुषों को सम्बोधित करते हुए कहा है कि अगर आज सुबह 8:00 बजे सिंगराकला के कंटेंट क्रिकेटर दलित युवक सुधीर कुमार के घर पर पहुंच कर सुधीर व उसके पिता विजय राम,दादा रामनाथ राम समेत उसके भाई /भाभी व चाची के साथ मारपीट करनेवाले हैपी शुक्ला व सत्यम सिंह के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन जातिवादियों व दबंगों द्वारा जातिसूचक गाली-गलौज व भीषण मारपीट की घटना की कड़ी निन्दा करते हुए कहा है कि अगर तमाम नामज…