60 की उम्र में भी पक्की छत नसीब नहीं, तिरपाल के सहारे वृद्ध दंपती
खैरादोहार वृद्ध असहाय 60 वर्षीय को नहीं मिला पक्का के छत।
नौडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास योजना की मांग।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के ग्राम पंचायत खैरादोहर स्थान योगीथान रहमत अंसारी के पक्का के छत नहीं होने के कारण बरसात की मौसम में टूटे फूटे कचिया मकान के ऊपर पर तिरपाल लगाकर रहने पर विवश हैं रहमत अंसारी ने कहा कि 60 उम्र हो गया लेकिन आवास योजना नहीं मिला स्थानीय जनप्रतिनिधि के पास कई बार शिकायत किया लेकिन अभी तक आवास योजना पक्का के छत नसीब नहीं हुआ रहमत अंसारी का पुत्र भी नहीं है पुत्री थी सभी का शादी विवाह हो गया है कोई सहारा भी नहीं है वृद्ध पतिपत्नी टूटे फूटे कचिया मकान के ऊपर तिरपाल लगाकर रह रहे है किसी भी समय हादसा हो सकता है. आवास योजना के लिए दर-दर भटक रहे हैं. रहमत अंसारी ने जिला प्रशासन और नौडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी से आवास योजना की मांग कर रहे हैं।


