गिरिडीह में राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, टावर चौक पर फूंका पुतला

गिरिडीह। प्रधानमंत्री आवास के निकट राहुल गांधी द्वारा दिए गए धरने-प्रदर्शन के विरोध में आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने विदेशी फंडिंग के सहारे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशहित के बजाय अपनी राजनीतिक सेहत के लिए काम कर रही है और राहुल गांधी विदेशों में पाकिस्तान परस्त बयान देकर भारत की प्रतिष्ठा को कमजोर कर रहे हैं।
भाजपा नेता चुन्नू कांत ने कहा कि देश की जनता ऐसे कृत्यों को कभी स्वीकार नहीं करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर मजबूती से खड़ा है। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी वैश्यखियार, नेता सुनील पासवान, महामंत्री संदीप दंगेज और नेता दीपक यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और कांग्रेस की नीतियों की निंदा की।

You may have missed