बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्र खुले, ₹17.67 लाख नकद के साथ विदेशी मुद्रा भी मिली

बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को मंदिर प्रशासन की देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 18 दानपात्र खोले गए। दानपात्रों में जमा राशि की गिनती के बाद कुल ₹17,67,086 नकद प्राप्त हुए।
नकद राशि के अलावा श्रद्धालुओं द्वारा विदेशी मुद्रा भी दान की गई। इसमें 1,630 नेपाली रुपये, 21 अमेरिकी डॉलर और 17 रियाल शामिल हैं।
दानपात्र खोलने और गिनती की पूरी प्रक्रिया मंदिर प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। पूरे समय सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

You may have missed