सुरक्षा के दृष्टिकोण से महाविद्यालय में लगाया जाए सीसीटीवी कैमरा:— अभाविप

0
c66d2b5b-cb8b-43ed-a635-4e9d11742674

सुरक्षा के दृष्टिकोण से महाविद्यालय में लगाया जाए सीसीटीवी कैमरा:— अभाविप

मनिका: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिग्री कॉलेज मनिका के कॉलेज उपाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार के उपस्थिति में प्राचार्य के नाम आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया ।
मांग पत्र में महाविद्यालय में कूड़ेदान की व्यवस्था करवाने एवं महाविद्यालय में सफाई कर्मचारियों के नियुक्ति हेतु, महाविद्यालय में अगले सत्र से भूगोल की पढ़ाई के साथ साथ स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ करवाने हेतु, सभी संकायों में शिक्षकों की नियुक्ति हेतु, महाविद्यालय में बने पुस्तकालय को खोलने हेतु, महाविद्यालय में पीने का पानी उपलब्ध करवाने हेतु, महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु, एवं महाविद्यालय में वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु मांग की गई है।
उक्त मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि महाविद्यालय में भरी अनियमितता है। महाविद्यालय के चारों ओर गंदगी फैली हुई है जिस कारण से यहां के छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आगे उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में रखे तकरीबन 10 लाख के किताब धूल फांक रहे है लेकिन अभी तक हमलोगो के लिए पुस्तकालय का दरवाजा नही खोला गया है। जब भी इस बारे में प्राचार्य से शिकायत करते हैं तो लाइब्रेरी इंचार्ज नही होने की बात कहकर टाल दिया जाता है।
मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तम कुमार ने बताया कि गत दिनों महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा उन्हें बताया गया था कि महाविद्यालय में बहुत सारी समस्या आ रही है।छात्रों ने बताया कि महाविद्यालय का समय 10 बजे से है बावजूद इसके शिक्षक महाविद्यालय समय से नहीं आते है और भी कई तरह की परेशानियों से मुझे अवगत कराया गया है। आगे उन्होंने बताया की आज जब हमलोग प्राचार्य से मिलने गए तो वो कॉलेज में अनुपस्थित थे इसलिए हमलोगों के द्वारा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है ।
उन्होंने कहा कि कड़ी मस्कत व विश्वविद्यालय के कई चक्कर लगाने के बाद महाविद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति हुई थी। लेकिन विश्वविद्यालय ने एक ऐसे प्राचार्य की नियुक्ति महाविद्यालय में कर दी जो कॉलेज आने के बजाय डाल्टनगंज में ही अपना ज्यादा समय वयतित करते हैं। उनके ऊपर विश्वविद्यालय ने और भी कई जिम्मेदारियां थोप रखी है, महाविद्यालय को 15 दिन का समय दिया गया है। अगर महाविद्यालय प्रशासन ने ससमय सभी परेशानियों को दूर नही किया तो महाविद्यालय में उग्र आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *