भाजपा ने गिरिडीह में संगठन को किया और मजबूत
आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को भाजपा गिरिडीह महानगर जिला कार्यालय हरिचक में झारखंड प्रदेश भाजपा के धनबाद प्रमंडल अन्तर्गत गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण की संयुक्त मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। उक्त प्रमंडलीय बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी एवं संचालन प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी सरोज सिंह ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री गणेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा एवं शालिनी वैश्यखर, गिरिडीह महानगर जिला प्रभारी डॉ. संजय सिंह, बगोदर विधायक मा॰ श्री नागेंद्र महतो एवं पूर्व विधायक गांडेय श्री लक्ष्मण स्वर्णकार जी एवं प्रो॰ जय प्रकाश वर्मा जी, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती मुनिया देवी जी, गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय उपस्थित रहे।
बैठक में गिरिडीह महानगर एवं गिरिडीह ग्रामीण का संगठनात्मक गतिविधियों का निर्धारण, शक्तिकेन्द्र समिति एवं बूथ समिति का सत्यापन एवं सशक्तिकरण का विचार एवं समीक्षा किया गया है।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह ने कहा “भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका सशक्त संगठन और समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती ही हमारी विजय का आधार है। प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ समिति को सक्रिय, सक्षम एवं जनसरोकारों से जोड़कर हमें अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही प्रभावी होगा और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारी भूमिका उतनी ही निर्णायक होगी।”
इसी क्रम में प्रदेश मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण जिला प्रभारी श्री सरोज सिंह ने कहा “संगठन निरंतर संवाद, अनुशासन और सक्रिय कार्यशैली से सशक्त बनता है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की अमूल्य पूंजी है। हमें शक्ति केंद्रों एवं बूथ समितियों का नियमित सत्यापन, प्रशिक्षण और सशक्तिकरण सुनिश्चित करते हुए संगठन को और अधिक गतिशील बनाना है। जब प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेगा, तब भाजपा का संगठन समाज के हर वर्ग तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचेगा।”
इस बैठक में दोनों जिला के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं वर्तमान एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के समापन की घोषणा गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेन्द्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह, गिरिडीह महानगर महामंत्री संदीप डैंगईच, सिकन्दर हेंब्रम, गिरिडीह ग्रामीण महामंत्री पवन साव, महेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, प्रकाश सेठ, सुनील अग्रवाल, विनय शर्मा, श्याम प्रसाद, पूर्व मेयर सुनील पासवान, नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष विभाकर पांडेय, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, अरुण हजारा, संगीता सेठ, देवराज, उदय सिंह, देवनाथ राणा, ई ॰ विनय सिंह, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, रिंकी देवी, रजनी कौर, श्रीकांत सिंह, रीता माथुर, रिंकी देवी, गुड़िया देवी भाजयुमों प्रदेश मंत्री संजीव कुमार,

