श्रावणी मेला के लिए रेलवे की बड़ी सौगात, चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें

पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। 29 जुलाई से 30 अगस्त तक मेमू, डेमू, पैसेंजर और अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें जसीडीह, बैद्यनाथ धाम, देवघर, बासुकीनाथ, गोड्डा, जमालपुर, पटना, गोरखपुर और आसनसोल के बीच चलेगी।