निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, राजमिस्त्री घायल

गिरिडीह। जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सलैया गांव में शनिवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से एक मां और उसका पुत्र मलबे में दब कर मौके पर ही दर्दनाक मौ,त हो गई। घटना में घर के लिए निर्माण काम कर रहे राजमिस्त्री भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृ,तकों की पहचान सुनीता देवी और उनके पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है।
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, दोनों माँ-बेटे निर्माण कार्य के दौरान छज्जे के पास खड़े होकर राजमिस्त्री प्रदीप यादव को निर्देश दे रहे थे। जैसे ही प्रदीप छज्जे पर चढ़ा, छज्जा टूटकर नीचे गिर पड़ा और मलबा सुनीता व उसके पुत्र पर आ गिरा। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य कर दोनों को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौ,त हो चुकी थी। प्रदीप यादव को हाथ-पैर व शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं; उनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान में चल रहा है।