केंद्रीय मंत्री अंबरीष जी के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद पलामू विभाग का कार्यकर्ता बैठक संपन्न
केंद्रीय मंत्री अंबरीष जी के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद पलामू विभाग का कार्यकर्ता बैठक संपन्न।
आज राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में विश्व हिंदू परिषद, पलामू विभाग के तीनों जिले पलामू, गढ़वा और लातेहार से विश्व हिंदू परिषद जिला समिति के कार्यकर्ताओं की एक बैठक विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख सह राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय अंबरीष जी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
माननीय अम्बरीश जी के द्वारा तीनों जिला के जिला समिति के सदस्यों और कार्य कलापों के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने तीनों जिला के प्रखंड और पंचायत समिति की भी जानकारी ली। जिला बैठक, जिला समिति और प्रखंड समिति के कार्यों की व्याख्या की गई। प्रखंड पालक और उनके कार्यों के बारे में बताया गया। आयामों के कार्य और प्रमुख के बारे में जानकारी ली गई।
अम्बरीश जी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता होना भाग्य की बात है। गौ, गंगा और गीता के
रक्षा के प्रति परिषद प्रतिबद्ध है। गाय इस देश का अर्थशास्त्र है। समरस हिंदू समाज का निर्माण करना और सामाजिक भेद भाव दूर करने के लिए विश्व हिंदू परिषद प्रतिबद्धता से कार्यरत है।
इस बैठक में केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय विशेष संपर्क प्रमुख _ सह राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय अम्बरीश जी, विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी, प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य कामेश्वर चौधरी, प्रांत समिति सदस्य कामेश्वर चौधरी, प्रांत साप्ताहिक मिलन सह प्रमुख कुमार गौरव, विभाग संरक्षक शिव प्रकाश जी, विभाग मंत्री महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, पलामू जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, अनामिका सिंह, लाला प्रसाद यादव, जिला मंत्री अमित तिवारी, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, सह मंत्री पप्पू सिंह, गोपाल तिवारी, सुरेश वर्मा, रवि तिवारी, विवेक सिंह, पप्पू लाठ, सुडु विश्वकर्मा, सोनू सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, दिलीप गिरी, गढ़वा जिला से जिला मंत्री सोनू सिंह, शुभम केशरी, शिवम चौबे और अभिषेक भारद्वाज तथा लातेहार जिला से विहिप जिला मंत्री संजय तिवारी सहित जिला के अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।


