चंदवा के पीवीटीजी टोले में जल संकट गहराया, महीनों से बंद पड़ी नल-जल योजनाएं

चटुआग, दामोदर के पीवीटीजी और एसटी टोला में जल संकट गहराया, आदिम जनजाति का कठिनाईयों से गुजर रहा जीवन ,

कई गांवों में जलमीनार और नल जल योजना बंद

नल जल का संवेदक बेखबर

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने चटुआग और दामोदर के परहैया टोला गांव का दौरा किया

उपायुक्त महोदय से पेयजल समस्या दुर करने का आग्रह

चंदवा। कामता पंचायत के ग्राम चटुआग के परहैया टोला और ग्राम दामोदर के परहैया टोला में नल जल योजना और मुखिया द्वारा लगाए गए जलमीनार खराब हो जाने से जल संकट गहरा गया है। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने ग्राम चटुआग के परहैया टोला और दामोदर के परहैया टोला एवं हिसरी तथा जोब्या गांव का दौरा किया, ग्रामीणों से मिलकर पानी समस्या की जानकारी ली, परहैया टोला (चटुआग) के बीनोद परहैया, फुलमनी परहिन, मुनीता परहिन, पूनम परहिन, सुशंती परहिन, अनिल परहैया, सुलेन्द्र परहैया, सुमन कुमारी ने बताया कि करीब इस टोला में मुखिया के द्वारा लगाए गए जलमीनार पंद्रह दिन से खराब पड़ा हुआ है, इससे करीब दर्जन भर से अधिक आदिम जनजाति परिवार पानी पीते हैं, मुहल्ला मे पेयजल का यह मुख्य श्रोत है इसके खराब हो जाने से पानी की समस्या हो गई है कुआं से पानी पी रहे हैं, इस टोले में एक नल जल योजना लगी हुई है इससे दिन भर में करीब एक दो घंटा चलता है जो एक बालटी पानी भी नहीं भर पाता है, कई घरों के नल तक पानी नहीं पहुंच पाती है, गांव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से बोरिंग कर एक पेयजल टंकी लगाया गया है जो कई सालों से खराब पड़ा है।
दामोदर के परहैया टोला में नल-जल खराब पड़ा हुआ है इसका मोटर और स्टार्टर बनाने के लिए मिस्त्री लेकर एक माह पहले ही चला गया है जो अभी तक नहीं लग पाया इससे पेयजल के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है, हिसरी में समीर उरांव के घर के समीप नल योजना कई माह बंद पड़ा पड़ा हुआ है वहीं हिसरी में ही जोखन उरांव के घर के पास भी नल जल योजना काई माह से ख़राब है, जोब्या में राजू उरांव के घर के समीप की मोटर स्टार्टर बनाने के लिए मिस्त्री एक माह पूर्व ही ले गया है लेकिन बना कि नहीं इसका भी कोई खबर नहीं है, ग्राम कामता के टोला कुजरी में एनएच किनारे नहर के पास लगे नल जल योजना भी बंद है इसका भी मोटर स्टार्टर बनाने के लिए मिस्त्री लेकर गया है लेकिन अबतक कोई खबर नहीं है, जलमीनार और नल जल महिनों से बंद रहने के कारण महिलाओं को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है।
पंचायत समिति सदस्य अयुब खान कहते हैं कि नल जल योजना के संवेदक लापरवाह बना हुआ है उनके द्वारा लगाए गए नल जल खराब पड़ा हुआ है लेकिन इसे बनाने की चिंता उन्हें नहीं है, संवेदक को यदि चिंता होती तो अबतक सभी बंद पड़े नल जल चालू कर दिया जाता, नल जल योजना लगने से शुरुआती दौर में ग्रामीणों को राहत मिली थी लेकिन संवेदक की उपेक्षा के कारण
अब वे फिर से पहले की तरह पेयजल समस्या में फंस गई हैं।
यदि पेयजल समस्या जल्द दूर नहीं की गई तो महिलाएं स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या में घिर जाएंगे।
अयुब खान ने उपायुक्त महोदय से पेयजल समस्या को दूर करने की कृपा किया है।