मेराल में खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग प्रतियोगिता, 450 छात्राओं ने दिखाई दमदार प्रतिभा

खेलो इंडिया अस्मिता कार्यक्रम के तहत शनिवार को मेराल हाई स्कूल के मैदान में छात्राओं के बीच साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रखंड के सरकारी गैर सरकारी तथा निजी विद्यालयों के 450 बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत में डीडीसी हेमलता मुर्मू,भारतीय साइकलिंग संघ के शैलेंद्र पाठक तथा सुशील तिवारी प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी थाना प्रभारी विष्णु कांत अतहर अली अंसारी डॉक्टर लाल बहादुर आदि ने प्रतिभागियों को साइकलिंग प्रतियोगिता के लिए झंडा दिखाते हुए रवाना कर किया। इससे पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए डीसी हेमलता मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत छात्राओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान किया जा रहा है ताकि वे भी आगे बढ़कर अपना विकास कर सकें। उन्होंने कहा कि लड़कियों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है आवश्यकता है कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए उचित अवसर प्रदान किया जाए। खेल से स्वस्थ जीवन के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक दृढ़ता प्राप्त होती है तथा इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली लड़कियों के लिए जल्द ही वैकेंसी आने वाली है जिसमें उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। डीडीसी ने बेहतर तरीके से प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की। मौके पर उपस्थित शैलेंद्र पाठक प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी संजय भगत शिक्षक मनोज चौधरी डॉ लाल बहादुर शशि कुमार कश्यप रामानंद विश्वकर्मा अतहर अली अंसारी इत्यादि ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। सुशील तिवारी ने बताया की प्रतियोगिता में वूमेन एलीट ग्रुप, सब जूनियर तथा जूनियर गर्ल्स उम्र के आधार पर बनाया गया था जिसमें 450 छात्राओं ने भाग लिया। एलीट वूमेन ग्रुप में प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी साक्षी कुमारी द्वितीय तथा प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की। सब जूनियर ग्रुप में नंदनी कुमारी प्रथम रजिया खातून द्वितीय तथा प्रतिमा कुमारी तृतीय स्थान पर रही। जूनियर ग्रुप में रिया भारती,प्रथम, शारदा कुमारी द्वितीय तथा रूमी खातून तृतीय स्थान पर रही। सफल प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया जबकि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी450 छात्राओं को भी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक नीरज श्रीधर अनिल ओझा लालता पटेल भारत राम सत्येंद्र पांडे राजेश बैठा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।