गिरिडीह में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन शिविर, 45 लोगों के लिवर की हुई जांच
गिरिडीह, 10 जुलाई। रोटरी गिरिडीह द्वारा आज रोटरी नेत्र चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क फाइब्रोस्कैन जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 45 लोगों के यकृत (लिवर) की जाँच आधुनिक फाइब्रोस्कैन मशीन द्वारा की गई।
जाँच उपरांत शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकास लाल ने उपस्थित लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिविर के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, सचिव मनीष बर्नवाल, शिविर संयोजक अमित अग्रवाल तथा मनीष तर्वे, आशीष तर्वे,रवि बगड़िया, तरणजीत सिंह, अमित डे,विकास बगड़िया ,विकास बसईवाला,रवि चुड़ीवाला,भूपेंद्र सिंह ,नीरज शर्मा एवं दिलीप जैन सहित क्लब के अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

