गिरिडीह में व्हील पैलेस डिटेलिंग स्टूडियो एंड वर्कशॉप का शुभारंभ, आधुनिक ऑटोमोबाइल सेवाएं होंगी उपलब्ध
गिरिडीह। शहर के बोड़ो दुर्गा मंदिर के समीप व्हील पैलेस डिटेलिंग स्टूडियो एंड वर्कशॉप का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टूडियो एंड वर्कशॉप का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति गुणवंत सिंह मोंगिया ने विधिवत् रूप से फीता काटकर किया। इससे पूर्व वर्कशॉप में विधिवत् रूप से पूजा अर्चना की गई। मौके पर वर्कशॉप के संचालक सुप्रमीत कुमार, अभिषेक देशान्धि के अलावे प्रमोद कंधवे, चंदन वर्मा, अनुज कुमार साही, राहुल सिन्हा, ओम सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि गुणवंत सिंह मोंगिया ने वर्कशॉप के संचालक सुप्रमीत कुमार, अभिषेक देशान्धि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में इस तरह की आधुनिक ऑटोमोबाइल सर्विस शुरू होने से स्थानीय लोगों को अब बेहतर सेवाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह प्रतिष्ठान शहर वासियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।
मौके पर वर्कशॉप के संचालक सुप्रमीत कुमार, अभिषेक देशान्धि ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में चार पहिया वाहनों से जुड़ी सभी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां कार डिटेलिंग, कार एक्सेसरीज, पीपीएफ (पेंट प्रोटेक्शन फिल्म), मैकेनिकल वर्क, डीपीएफ क्लीनिंग, सिरेमिक कोटिंग, पेंट एवं डेंट रिपेयर समेत अन्य कई सुविधाएं ग्राहकों को प्रदान की जाएंगी। बताया कि प्रतिष्ठान में अनुभवी और प्रशिक्षित टेक्निशियन कार्यरत हैं, जो वाहनों को नया और आकर्षक लुक देने के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों का उपयोग करते हैं, जिससे ग्राहकों को बेहतर और भरोसेमंद सेवा मिल सके।

