हरिहरगंज में टाटा मोटर्स की नई नेक्स्ट जेनरेशन टियागो लॉन्च, आधुनिक फीचर्स से लैस मॉडल पेश

पलामू हरिहरगंज संवाददाता मनोज कुमार प्रखंड के तेंदुआ स्थित एनएच-139 पर अवस्थित जय मा ं शारदा ऑटोमोबाइल्स शोरूम में गुरुवार को टाटा मोटर्स की

नई नेक्स्ट जेनरेशन टियागो कार का लॉन्चिंग समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शारदा ऑटोमोबाइल्स के सीईओ उत्कर्ष कुमार साहू, नगर अध्यक्ष प्रतिनिध ि जान ू चौधरी एवं समाजसेवी मनोज सिंह ने केक काटकर और वाहन का अनावरण कर नए मॉडल को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया. इस अवसर पर अतिथियों ने नई टियागो के आधुनिक फीचर्स, सुरक्षा मानकों और बेहतर प्रदर्शन की जानकारी देते हुए कहा कि यह मॉडल ग्राहकों की जरूरतों पर पूरी तरह खरा उतरेगा. संस्थान की ओर से विश्वास जताया गया कि शानदार डिजाइन, अत्याधुनिक तकनीक और बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स के कारण नई टियागो हरिहरगंज समेत आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों की पहली पसंद बनेगी. कार्यक्रम में टीम लीडर कुंदन कुमार सिंह, ट्रेनर (सेल्स) मोहम्मद सुहैल, कस्टमर एडवाइजर अभिजीत राज, पिंट ू गुप्ता, अरविंद पासवान, शत्रुघ्न सिंह, भोला गुप्ता, बंटी कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

You may have missed