SIR-2026: पलामू में जनप्रतिनिधियों का गणना प्रपत्र भरकर किया गया डिजिटाइजेशन
SIR 2026 के तहत जनप्रतिनिधियों का गणना प्रपत्र भरवाकर कराया गया डिजिटाइजेशन
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत पलामू जिले में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों एवं मार्क वोटरों का गणना प्रपत्र (EF) भरवाने तथा उसके डिजिटाइजेशन का कार्य किया गया।
76-डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर की उपस्थिति में मार्क वोटर श्री K. N. Tripathi (पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार), स्थानीय विधायक माननीय श्री आलोक कुमार चौरसिया तथा जिला परिषद सदस्य श्री रामलव चौरसिया सहित अन्य को गणना प्रपत्र (EF) उपलब्ध कराया गया। इसके उपरांत उनकी उपस्थिति में गणना प्रपत्र भरवाकर उसका डिजिटाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
इसी क्रम में 75-पांकी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पलामू की उपस्थिति में माननीय विधायक श्री कुशवाहा शशि भूषण मेहता को बीएलओ के माध्यम से गणना प्रपत्र (EF) उपलब्ध कराया गया। साथ ही बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना प्रपत्र (EF) ऑनलाइन भरकर उसका डिजिटाइजेशन भी पूर्ण किया गया।
जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुरूप लगातार किया जा रहा है।




