गढ़वा में ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान शुरू, 125 लर्निंग लाइसेंस वितरित

गढ़वा: ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ अभियान का शानदार आगाज़, चिनिया में उमड़ी भीड़
अब गांव-गांव पहुंचेगा परिवहन विभाग, डीटीओ ने अपने हाथों से बांटे 125 लर्निंग लाइसेंस
चिनिया (गढ़वा), 4 july 2026।
झारखंड सरकार के परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए “परिवहन कार्यालय आपके द्वार” महाअभियान का आयोजन गढ़वा जिले के चिनिया प्रखंड में किया गया। इस पहल के तहत परिवहन विभाग पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर ग्रामीणों को ड्राइविंग एवं लर्निंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
इस नई पहल का लाभ उठाने के लिए शिविर स्थल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
शिविर में ऑन-द-स्पॉट पूरी प्रक्रिया
सुबह 11:00 बजे से शुरू हुए शिविर में दस्तावेज़ सत्यापन से लेकर लर्निंग टेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट आयोजित किया।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को अपने हाथों से लर्निंग लाइसेंस प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
शिविर में पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, जिला परिवहन कार्यालय, गढ़वा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और पूरी व्यवस्था संभाली।
जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा की अपील
जिला परिवहन पदाधिकारी, गढ़वा ने सभी इच्छुक आवेदकों से अपील की कि वे शिविर में आने से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर लें। आवेदक अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या ऑनलाइन सेवा केंद्र के माध्यम से Sarathi Portal पर आवेदन करें, उसका प्रिंट निकालें तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हों। साथ ही लर्निंग लाइसेंस शुल्क की ऑनलाइन रसीद भी साथ लाना अनिवार्य है।
शिविर में आने वाले आवेदकों के लिए आवश्यक जानकारी
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक
आवश्यक दस्तावेज़:
आधार कार्ड एवं निवास प्रमाण पत्र
वोटर आईडी कार्ड अथवा 10वीं की मार्कशीट (आयु प्रमाण)
पासपोर्ट आकार का फोटो
ब्लड ग्रुप की जानकारी
शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन
शिविर में किसी प्रकार का नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। इसलिए आवेदक अपने साथ UPI (Google Pay, PhonePe, Paytm आदि) या ATM कार्ड की सुविधा अवश्य रखें।
परिवहन विभाग की यह पहल आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। चिनिया से शुरू हुआ यह अभियान आगे गढ़वा जिले के अन्य प्रखंडों एवं पंचायतों में भी आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को उनके घर के नज़दीक ही परिवहन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी