संगीता सेठ के कार्यकारी महिला अध्यक्ष बनने पर गिरिडीह में हुआ सम्मान समारोह
भारतीय वैश्य महासभा गिरिडीह जिला महिला प्रकोष्ठ की महासचिव सुचिता देवी ने संगीता सेठ को प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर अपने आवास में वैश्य महासभा की बहनों के साथ मिलकर सम्मानित किया ।
सुचिता ने कहा कि सेठ का कार्यकारी अध्यक्ष बनना, हमसब महिलाओं के लिए गर्व की बात है। सभी बहनों में काफी खुशी ओर उल्लास आनंद भरी हुई है, पूर्व में भी ये प्रदेश महासचिव के रूप में संगठन को आगे बढ़ाने का काम किये हैं। इनका फिर से पदोन्नति के साथ आने से महासभा को पुनः मजबूती ओर बल मिलेगा। ये राजनीति के क्षेत्र में भी काफी आगे बढ़ चढ़ कर काम करती हैं, निश्चित ही सभी वैश्य समाज में आने वाले लोग एक मंच पर आकर समाज की उन्नति के लिए काम करेंगे ।
इस सम्मानित कार्यक्रम में सुचिता देवी, राखी तारकों, ज्योति देवी, निशा देवी उपस्थित हुई।

