तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को मतदान
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में विधानसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। आयोग के अनुसार, इन तीन सीटों के लिए वोटिंग 30 जुलाई को होगी, जबकि वोटों की गिनती 3 अगस्त को की जाएगी। चुनाव आयोग ने बताया कि ये उपचुनाव बिहार की बांकीपुर सीट, मध्य प्रदेश की दतिया सीट और गुजरात की मंजलपुर सीट के लिए कराए जाएंगे।

