ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों की बैठक, ध्यान शिविर का भी हुआ आयोजन

ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों के साथ मासिक बैठक और ब्रह्म कुमारी बहनों का साधना का आयोजन किया गया  :  कर्नल मनोज कुमार शुक्ला।

          आज पूर्व सैनिकों के लिए स्थापित पूर्व सैनिक अंशदायी योजना ( ई सी एच एस ) पॉलीक्लिनिक में लाभार्थियों के साथ मासिक बैठक का आयोजन किया गया।  इस आशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद,  पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि बैठक में लाभार्थियों को ई सी एच एस कार्ड और इसके उपयोग के बारे में बताया गया। लाभार्थी पर आश्रित परिजनों के कार्ड का वैलिडेशन और अनुपयोगी कार्ड को सरेंडर करने के तरीके भी बताए गए।पॉलीक्लिनिक के ऑफिसर इन चार्ज कर्नल मनोज कुमार शुक्ला ने सभी लाभार्थियों को चिकित्सा के विभिन्न साधनों और विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

          आज ही पॉलीक्लिनिक में ब्रह्म कुमारी बसंती के द्वारा ध्यान शिविर का आयोजन भी किया गया।  शिविर में आत्मा के बारे में विस्तार से बताया गया। आत्मा और परमात्मा के संबंधों का व्याख्या किया गया और ध्यान और अंतर्ध्यान के अभ्यास भी कराया गया।

           दोनों ही कार्यक्रमों में ऑफिसर इन चार्ज कर्नल मनोज कुमार शुक्ला, डॉक्टर मनीष कुमार, डॉक्टर अर्पण जयदीप और पूर्व सैनिक दिनेश कुमार गुप्ता,  अंबिका सिंह,  ज़ेवियर टोप्पो, चंद्रिका महतो,  अशोक कुमार दुबे,  मणिभूषण तिवारी,  संजय कुमार तिवारी,  सुरेश सिंह,  संजय कुमार,  सुधीर कुमार चौबे,  एम कुमार, रणधीर तिवारी और पूर्व सैनिक के परिजन प्रमिला एक्का आदि की सहभागिता रही।