सांप काटने से पीड़ित किशोरी की समय पर मदद, तेली साहू समाज ने बचाई जान
गनियारी निवासी यमुना साव के 15 वर्षीय पुत्री ममता गुप्ता को सांप काटने की सूचना गढ़वा जिला तेली साहू समाज को प्राप्त हुई
सूचना मिलते ही गढ़वा जिला तेली साहू समाज के प्रखर प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद प्रसाद गुप्ता के द्वारा तत्काल पहल किया गया तथा बार-बार मोबाइल से संपर्क साधकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा चिकित्सक से उचित परामर्श तथा इलाज करवा कर 2:00 बजे चिकित्सक से छुट्टी लेकर घर भेजवा दिया मौके पर गढ़वा जिला तेली साहू समाज के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, संरक्षक मानिकचंद प्रसाद गुप्ता संरक्षक मुकेश प्रसाद गुप्ता तथा प्रवक्ता शिक्षक जगनारायण प्रसाद गुप्ता उपस्थित हुए गनियारी निवासी यमुना साहू के लड़के मुकेश प्रसाद गुप्ता तथा उनकी पत्नी को अच्छे से इलाज करवाने के लिए आश्वस्त किए
गढ़वा जिला तेली साहू समाज के प्रखर प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद प्रसाद गुप्ता के द्वारा यह बहुत ही अच्छा एक पहल किया गया क्योंकि गनियारी जैसे सुदूर और गरीब क्षेत्र से यदि संपर्क बनाकर सदर अस्पताल तक नहीं बुलाया जाता तो गरीब एवं असहाय जमुना प्रसाद गुप्ता की लड़की ममता गुप्ता का स्वास्थ्य ठीक नहीं हो पाता प्रोफेसर अरविंद प्रसाद गुप्ता के तत्परता से ही आज समाज के एक बेटी को नई जिंदगी प्रदान किया गया है जिसके लिए गढ़वा जिला तेली साहू समाज प्रोफेसर अरविंद प्रसाद गुप्ता को साधुवाद देता है तथा इस प्रकार के गढ़वा जिला तेली साहू समाज हर संभव अपने समाज के एक-एक सदस्य को जो आर्थिक रूप से कमजोर तथा असहाय हैं उन्हें सहयोग करने के लिए हर पल तत्पर है तथा आगे भी रहेगा गढ़वा जिला तेली साहू समाज हरपल,हर संभव अपने समाज के गरीब तथा असहाय सदस्यों को पूर्व से सहयोग करते आया है तथा भविष्य में भी करता रहेगा और इस प्रकार के सहयोग से एक सशक्त समाज का निर्माण करेगा और ऐसे सशक्त समाज के निर्माण के लिए गढ़वा जिला तेली साहू समाज के एक-एक सदस्य संकल्पित है



