रोटरी गिरिडीह की शानदार शुरुआत! रक्तदान शिविर, डॉक्टरों का सम्मान और 100 लोगों को भोजन
रोटरी के नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर 1 जुलाई दिन बुधवार को रोटरी गिरिडीह द्वारा सेवा संकल्प के अंतर्गत पहला कार्यक्रम के रूप में रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन रोटरी नेत्र चिकित्सालय में किया गया,जिसका शुभारंभ रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 के पूर्व जिलापाल शिव प्रकाश बागड़िया एवं उप जिलापाल जोन-V||| रवि चूड़ीवाला के हाथों किया गया।
इस रक्तदान शिविर में कुल 32 लोगों ने रक्तदान किया, इसमें से कुल 4 महिलाओं ने भी रक्तदान किया।
पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी रक्तदाताओं को रोटरी की ओर से एक एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
रोटरी गिरिडीह द्वारा दूसरे कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर शहर के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य चिकित्सक डॉ सज्जन डोकानिया, डॉ मो० आजाद, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ मीता साव, डॉ विनय गुप्ता,डॉ विकास लाल,डॉ राहुल चौधरी, डॉ तारकनाथ देव,डॉ अंकुर उपाध्याय,डॉ मुकेश कुमार, एवं शहर के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट विकास बगड़िया एवं संजय शर्मा को पौधा एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
तीसरे कार्यक्रम के तहत रोटरी गिरिडीह द्वारा रोटरी नेत्र चिकित्सालय में वृक्षारोपण किया गया।
चौथे कार्यक्रम में रोटरी प्यार बांटते चलो के तहत 100 लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया।
उक्त कार्यक्रमों के सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के नव निर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता,सचिव मनीष बर्णवाल ,रोटरी गिरिडीह नेक्सजेन अध्यक्ष विशाल पिलानिया,सचिव अमर गुप्ता, शिविर संयोजक डॉ तारक नाथ देव,विकास बगड़िया,गुरप्रीत सिंह सलूजा,मंजीत सिंह शंभू जैन,प्रदीप डालमिया,मनीष तर्वे,अमित डे,अभिषेक जैन,अमित अग्रवाल,पीयूष मुसद्दी,देवेंद्र सिंह,भूपेंद्र सिंह,नंदन दारुका,अजय जैन,विकास बसईवाला,हर्ष केडिया,जगजीत सिंह सलूजा,रोहित जैन,सारंग केडिया,राजन जैन,सिद्धार्थ जैन,तरनजीत सिंह,मयंक भदानी,मोनू खंडेलवाल,आकाश कुमार,कृति गुप्ता,स्मिता बर्णवाल,श्वेता बगड़िया,प्राची मुसद्दी,आभा बगड़िया,रिप्सी जैन सहित ब्लड बैंक के सभी कर्मियों की अहम भूमिका रही।

