डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति का विशेष सम्मान समारोह

डॉक्टर्स एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति का विशेष सम्मान समारोह

गिरिडीह,:- लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह जागृति द्वारा नए लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के प्रथम सेवा प्रकल्प के अंतर्गत राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस (Chartered Accountants’ Day) की पूर्व संध्या पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन निखर लाउंज में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज एवं राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के अमूल्य योगदान को सम्मानित करना तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष लायन शालिनी बैसखियार ने कहा कि चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा एवं सेवा का सर्वोच्च दायित्व निभाते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आर्थिक पारदर्शिता, वित्तीय अनुशासन तथा राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दोनों ही वर्ग समाज की मजबूत नींव हैं और उनके समर्पण को सम्मान देना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सदैव सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों के साथ समाजहित में कार्य करता आया है। नए सेवा वर्ष का शुभारंभ ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम से करना क्लब के लिए गौरव का विषय है।
वही सीए विकास खेतान ने आम आदमी की वित्तिय लेखा जोखा एवं अनुशासन के संबंध में अपना विषय रखा। डॉ. विकास माथुर ने गिरिडीह में स्वlस्थ सेवा के क्षेत्र में चुनौतियाँ एवं भविष्य पर बात रखी। क्लब की सदस्यों के अनुरोध पर आये अतिथियों ने अपने अनुभव एवं चुनौतियो को साझा किया.
मुख्य रूप से सम्मनित होने वाले डॉक्टरो में डॉ. रीतेश सिन्हा, डॉ. विकास माथुर, डॉ. श्रवण, डाॅ. श्यामल, डॉ. वर्षा, डाॅ. वैशाली, डॉ. सौरभ तरवे सम्मिलित रहे वही चार्टर्ड अकाउंटेंट में सीए विकास खेतान, सीए विकास बगड़िया, सीए संजय शर्मा एवं सीए राकेश कुमार सम्मिलित रहे। सभी आगन्तुकों को अंग वस्त्र से सम्मनित कर एक पेड़ माँ के नाम उपहार स्वरूप प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष शालिनी बैसखियार , क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन सरिता बर्नवाल तथा क्लब कोषाध्यक्ष लायन सीमा बर्नवाल की विशेष भूमिका रही। सभी पदाधिकारियों ने सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम का आयोजन “वन डिस्ट्रिक्ट, वन एक्टिविटी” अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसके माध्यम से समाज में सेवा, सम्मान और सहयोग की भावना को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों में नीलम भदानी, रश्मि कंधवे, रश्मि भदानी, मनीषा कपिसवे, अनिता गुप्ता, संगीता बैसखियार, रागिनी प्रकाश, रीना सिंह, मीना गुप्ता, शशिकला, कविता बरनवाल, सुनीता गुप्ता, सोना प्रकाश उपस्थित रही.
“Creating a Healthier, Brighter Future Together” के संकल्प के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन हुआ.