खास महाल का निदान जल्द, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त… आनंद शंकर
खास महाल का निदान जल्द, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त… आनंद शंकर
पलामू में जल्द बनेगा नया औद्योगिक पार्क ।
जल्द मुख्यमंत्री करेंगे राज्य के व्यवसाईयों के साथ बैठक ।
आज पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर,
झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, सचिव रोहित अग्रवाल संयुक्त सचिव रोहित पोद्दार , झारखंड चैंबर के रीजनल उपाध्यक्ष रिंकू दुबे, गिरिडीह के लोहा किंग अमरजीत सिंह सलूजा, झारखंड चैंबर के एग्जीक्यूटिव सदस्य राम बांगर, पलामू चेंबर के एग्जीक्यूटिव सदस्य फिरोजुद्दीन अंसारी ने झारखंड के मुख्यमंत्री माननीय श्री हेमंत सोरेन जी से मिलकर पलामू मैं औद्योगिक एवं पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर काफी देर तम गंभीर चर्चा की । इस संबंध में चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने माननीय मुख्यमंत्री को बताया
पलामू प्रमंडल, झारखंड का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जो तीन विकसित राज्यों—छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार—से घिरा हुआ है, और इसका मुख्यालय मेदिनीनगर है।
भौगोलिक स्थिति के कारण, यहां औद्योगिक विकास के साथ-साथ बेतला नेशनल पार्क होने के चलते पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं हैं । श्री शंकर ने मुख्यमंत्री को बताया पलामू जो 100 वर्ष पुराना जिला है जिसके औद्योगिक क्षेत्र में अब कोई भी भूमि उद्योगों के लिए शेष नहीं है। अतः कम से कम 50 एकड़ भूमि एक नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रदान की जाए, तथा बेतला नेशनल पार्क के निकट इको पार्क के लिए भी भूमि आवंटित की जाए, ताकि दोनों क्षेत्रों का संतुलित विकास हो सके साथी श्री शंकर ने मुख्यमंत्री को बताया
20 मेगावाट सोलर प्लांट परियोजना पिछले तीन वर्षों से 100 एकड़ भूमि की कमी के कारण रुकी हुई है इसे शीघ्र प्रारंभ करने के लिए मलय डेम या कचरवा डेम में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने की पहल की जा सकती है जिससे पलामू में बिजली का संकट दूर होगा । अध्यक्ष आनंद शंकर ने मेदिनीनगर एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए चालू करने पर भी जोड़ दिया ताकि बाहरी उद्यमियों के साथ-साथ बेतला नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों की सुविधा बढ़ सके, साथ ही एयर एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध हो सकें । रिजिनल उपाध्यक्ष रिंकू दुबे ने ट्रैफिक समस्या पर बात रखते हुए कहां मेदिनीनगर प्रमंडल का मुख्यालय अब नगर निगम बन चुका है और यहां यातायात काफी बढ़ गया है। अतः एक ट्रैफिक थाना स्थापित करते हुए ट्रैफिक डीएसपी की पोस्टिंग की जाए जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके अंत में चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने एक बार फिर खास महाल लीज को फ्री होल्ड करने की बात रखी जिस पर माननीय मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा जल्द सौगात मिलेगा और पलामू के विकास में जो भी सुझाव आए हैं उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बैठक में झारखंड चैंबर के


