वार्ड-14 में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, समीक्षा बैठक के बाद बीएलओ ने शुरू किया घर-घर सर्वे कार्य :- नीलम झा
वार्ड-14 में एसआईआर अभियान ने पकड़ी रफ्तार, समीक्षा बैठक के बाद बीएलओ ने शुरू किया घर-घर सर्वे कार्य :- नीलम झा
गिरिडीह: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) अभियान के तहत वार्ड संख्या-14 में समीक्षा बैठक आयोजित कर बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ ) के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आज से अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाने का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया अभियान के तहत वार्ड-14 की वार्ड पार्षद नीलम झा ने सभी बूथों का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण किया तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न बूथों पर चल रहे फॉर्म भरवाने के कार्य का जायजा लेते हुए अभियान को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया नीलम झा ने मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ के साथ सहयोग करें, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं तथा समय पर अपने प्रपत्र भरकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है वार्ड-14 में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे इस अभियान से मतदाताओं में जागरूकता बढ़ रही है और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को गति मिल रही है।

