YouTube देखकर घर में कराई डिलीवरी, प्रसव के बाद महिला की मौत
तमिलनाडु के तिरुपुर से एक बेहद ही चौकानें वाली खबर सामने आई है। यहां यूट्यूब देखकर प्रसव की कोशिश में एक महिला को अपनी जा’न से हाथ धोना पड़ गया। तिरुप्पुर जिले के एक गांव की 32 साल की महिला की रविवार 28 जून, 2026 को डिलीवरी के बाद होने वाली ब्लीडिंग और उससे जुड़ी दिक्कतों के कारण मौत हो गई। उसने 24 जून को घर पर बच्चे को जन्म दिया था, जिसमें कथित तौर पर उसके पति ने YouTube पर डिलीवरी से जुड़े वीडियो देखकर मदद की थी।

