गिरिडीह में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 4.91 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
गिरिडीह: जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 4.91 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिले के 2403 पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी। उपायुक्त रामनिवास यादव ने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रहे।

