केतार मुखिया संघ ने प्रभारी बिडिओ नंदजी राम से किया शिष्टाचार मुलाकात

केतार मुखिया संघ ने प्रभारी बिडिओ नंदजी राम से किया शिष्टाचार मुलाकात
केतार प्रखंड के मुखिया संघ ने शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ नंदजी राम से शिष्टाचार मुलाकात की।इस दौरान मुखिया मुंगा साह, प्रमोद कुमार, मुन्नी देवी, श्याम सुंदर बैठा,प्रतिनिधि सिताराम शर्मा, मनोरंजन गुप्ता, कलेंदर पासवान ने बीडीओ को अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।इस क्रम में मुखिया ने सम्बन्धित पंचायत की जनसमस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया।