पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ केन्द्र सरकार इसका जबाव दे : भागीरथ पासवान
पेपर लीक युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ केन्द्र सरकार इसका जबाव दे : भागीरथ पासवान
हजारीबाग : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव ( संगठन ) सांसद के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के मार्गदर्शन में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े लगातार हो रहे पेपर लीक, परिक्षाओं के रद्द होने भर्ती प्रक्रियाओं में विलंब, बढ़ती बेरोजगारी तथा वर्तमान शिक्षा एवं परीक्षा व्यवस्था की विफतताओं के विरूद्ध राज्यव्यापी प्रेसवार्ता के निमित्त शनिवार को हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रेसवार्ता आयोजित की गई । प्रेसवार्ता की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई ने की । प्रदेश कांग्रेस की ओर से नामित प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान नें प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक, परिक्षाओं के रद्द होने, नियुक्ति प्रक्रियाओं में विलंब और बढ़ती बेरोजगारी ने देश के करोड़ो युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम किया है । उन्होंने केंद्र सरकार की शीक्षा, परीक्षा एवं रोजगार नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज देश की छात्र अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन भ्रष्ट और अव्यवस्थित प्ररीक्षा प्रणाली उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है । नीट, यूजीसी,नेट समेत विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं में सामने आई अनियमिताओं ने यह साबित कर दिया है कि केन्द्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में पूरी तरह विफल रही है । श्री पासवान ने कहा कि एक ओर लाखों सरकारी पद रिक्त पड़े, वहीं दुसरी ओर भर्ती प्रक्रियाओं को वर्षों तक लटकाकर युवाओं को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक संकट में धकेला जा रहा है । यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नही बल्कि देश की युवा शक्ति के साथ कया जा रहा अन्याय है । उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और शिक्षा जैसे मूलभूत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए जनता को भावनात्मक मुद्दों मे उलझाया जा रहा है, जबकि युवाओं के सपनों का लगातार हनन हो रहा है । प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ के खिलाफ चुप नही बैठेगा । संगठन पारदर्शी प्ररिक्षा प्रणाली, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और रोजगार के अवसरों की बहाली को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी । उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि केन्द्रीय शिक्षा मंक्षी धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए तथा पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषिंयों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा सभी रिक्त पदो पर शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित की जाए । देश के युवा आज जवाब मांग रहा है । करोड़ो परिवारों की उम्मीदें प्रतियोगी परिक्षाओं और रोजगार से जुड़ी है, लेकिन केन्द्र सरकार की नीतियों ने युवाओं के सामने असुरक्षा और और अनिश्चितता का महौल पैदा कर दिया है । कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी । प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान प्रदेश संयुक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बेबी देवी पूर्व प्रदेश सचिव बिनोद सिंह प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, गोविंद राम, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, सलीम रजा, रघु जायसवाल, जावेद इकबाल, बाबर अंसारी, सदरूल होदा, मोहम्मद वारिस, तारिक रजा, नरसिंह प्रजापति, राम नरायाण पासवान, मोहम्मद रब्बानी आदि उपस्थित थे ।

