रोटरी गिरिडीह का नेत्र जांच शिविर, 100 छात्राओं की हुई आंखों की जांच
आज दिनांक 26 जून को रोटरी गिरिडीह द्वारा दुर्गा माता बालिका मध्य विद्यालय न्यू बरगंडा में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 100 स्कूली छात्राओं एवं शिक्षिकाओं का नेत्र परीक्षण किया गया साथ ही साथ बच्चों के बीच कॉपी, ड्राईंग बुक,पेंसिल, एवं बिस्किट,फ्रूटी इत्यादि का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम के सफल in आयोजन में रोटरी गिरिडीह अध्यक्ष पीयूष मुसद्दी,शिविर संयोजक तरनजीत सिंह,मनीष बर्णवाल,नरेंद्र सिंह,मंजीत सिंह,हर्ष केडिया,एवं रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों का अहम योगदान रहा।

