भरनो थाना क्षेत्र के मारासिली गांव में वृद्ध की ईंट से कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भरनो थाना क्षेत्र के मारासिली गांव में वृद्ध की ईंट से कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

भरनो (गुमला):- भरनो थाना क्षेत्र के मारासिली गांव में सोमवार देर रात को अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी।मृतक की पहचान मारासिली गांव निवासी फकड़े उरांव (62 वर्ष) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार फकड़े उरांव गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।देर रात समारोह से वापस अपने घर लौटने के दौरान शादी स्थल से कुछ दूरी पर ही अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया।और उनके सिर पर ईंट से कई वार किए,जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही भरनो थाना की पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। और शव को अपने कब्जे में कर भरनो थाना लाया।इधर मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।वहीं ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस हत्या को लेकर हर एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।