पालकोट झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानो मे भी खुशी
पालकोट झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानो मे भी खुशी *
पालकोट प्रखंड मे सोमवार व मंगल वार को घंटो वारिश होने से लोगो मे खुशी है| लोग गर्मी से परेशान थे उन्हे बारिश ने सुहाना कर दिया | वही स्थानीय किसानो का मानना है की ये बारिश किसानो के लिए मिल का पत्थर साबित हुआ |
चुकी किसानो ने कहाँ की कुछ किसान धान का बिचड़ा लगा दिए है वही कुछ किसान जो गाड़ा खेत मे बिचड़ा लगाते है उसके लिए ये बारिश बहुत महत्व पूर्ण मना जा रहा है |
स्थानीय किसान प्रभात साहू टेंगरिया निवासी ने कहाँ की अभीतक हमने 50 केजी का हाइब्रिड संकर धान का बिचड़ा कर चुके है |वही लगभग 80 किलो का बिचड़ा करना है | जो इस वारिश के कारण पूरा कर लिया जाएगा वही उन्होंने बताया की लाल बादाम भी का बोवाई 40 केजी कर दिया गया है जो अब खर पतवार निकालने के लिए तैयार हो रहा है | इस बादाम खेती के लिए भी आज की बारिश को काफ़ी महत्व पूर्ण बताया जा रहा है |
वही पालकोट, बघिमा के कुछ किसान ने बताया की इस बारिश से रोपनी भी कर लिया जाएगा |
ऐसा ही वारिश समय समय पर होता रहे तो किसानो की चेहरे पर मुस्कान हमेशा बना रहेगा |

