पचम्बा थाना में मोहर्रम को लेकर विशेष शांति समिति की बैठक आयोजित

पचम्बा थाना में मोहर्रम को लेकर विशेष शांति समिति की बैठक आयोजित।

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पचम्बा थाना परिसर में विशेष शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पचम्बा थाना इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने की। बैठक में दोनों पक्षों के गणमान्य लोग एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से निर्णय लिया गया कि पिछले चार वर्षों से निर्धारित व्यवस्था के अनुसार मोहर्रम की 10वीं तारीख की सुबह गढ़मुहल्ला जाने के लिए 50 लोगों की संख्या यथावत रहेगी।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने मोहर्रम जुलूस के दौरान फर्स्ट एड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया और प्रशासन से आवश्यक चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की।

इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार एवं थाना प्रभारी राजीव कुमार ने सभी लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।