प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया मुहर्रम शहीदाने हुसैन कमेटी कार्यालय का उद्घाटन

प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर किया मुहर्रम शहीदाने हुसैन कमेटी कार्यालय का उद्घाटन

​पांकी
आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर पांकी में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार की शाम पांकी मस्जिद के समीप ‘शहीदाने हुसैन कमेटी’ के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पांकी प्रखंड प्रमुख पंचम प्रसाद ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
​कार्यालय के खुलने से मुहर्रम के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन और तैयारियों की निगरानी में सुविधा होगी।
​इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड उपप्रमुख ​अमित चौहान, मुखिया​ प्रेम प्रसाद, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता शंकर प्रसाद, समाजसेवी​ पप्पू कुमार यादव, विजय प्रसाद
​मिथिलेश यादव कलीम आलम, तौकीर आलम, अबुल हसन, पिंटू खान, सागीर आलम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।
​उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं और अतिथियों ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी एकता और सौहार्द का प्रतीक है। ‘शहीदाने हुसैन कमेटी’ का यह कार्यालय पर्व को शांतिपूर्ण, अनुशासित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प दोहराया गया।