12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पांकी में आयोजित योग शिविर में पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद एवं पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया योगाभ्यास
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पांकी में आयोजित योग शिविर में पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद एवं पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने किया योगाभ्यास
पांकी प्रखंड के जरही चौक स्थित जे के डी पी एस स्कूल के प्रांगण में रविवार की सुबह मेरा युवा भारत संस्थान के द्वारा योग शिविर लगाया गया। जिसमें पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर अन्य लोगों के साथ घंटो योगाभ्यास किए। योगाचार्य राजन कुमार के द्वारा ताड़ासन, ब्रजासन, भ्रस्तिका, कपाल भारती, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार जैसे प्राणायाम कराया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि योग हमारे प्राचीन सभ्यता से चला आ रहा है। इसे रोजाना करने से बीमारी दूर भागती है। योग करो निरोग रहो और अपने जीवन को सुखमय बनाओ। इसके साथ ही पांकी प्रखंड कार्यालय एवं एक्सेंट पब्लिक स्कूल में भी योग शिविर लगाया गया। जहां छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। मौके पर उपप्रमुख अमित चौहान, सांसद प्रतिनिधि अक्षय कुमार, पांकी मुखिया प्रेम प्रसाद, नीरज पांडेय, निरंजन सिंह, काजल चौरसिया, खुशबु कुमारी, दीपिका गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

