कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद
कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद।
आज राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू का एक बैठक
आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन जिला सचिव ओम प्रकाश दुबे ने किया।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जुलाई 2026 को कारगिल विजय दिवस समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा। समारोह में वीर नारी और वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला के प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों तथा स्कूली बच्चों की भी सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके अलावा इस बैठक में जिला सैनिक बोर्ड और सैनिक आरामगाह स्थापित करने में हो रही देरी,
सी एस डी कैंटीन की सुविधा, पूर्व सैनिकों के लिए राज्य सरकार के नौकरियों में आरक्षण और नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिक को होल्डिंग टैक्स में छूट इत्यादि विषयों पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया और अग्रिम कार्रवाई की योजना बनाई गई।
आज के बैठक में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष गयानंद पांडेय, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, अशोक कुमार दुबे, ओम प्रकाश दुबे, पी के मिश्र, कामाख्या नारायण सिंह, ब्रज किशोर मेहता, रवि भूषण सिंह, संकेत कुमार तिवारी, धीरज कुमार, प्रेम शंकर, अमित तिवारी, पंकज तिवारी, राकेश कुमार सिंह, प्रेमचंद शुक्ल, बैजनाथ पाल, प्रदीप कुमार, उमेश कुमार उपाध्याय, के पी सिंह, विशाल कुमार सिंह, राजीव कुमार दुबे, कमलेश तिवारी, नागेन्द्र दुबे, ब्रिज बिहारी सिंह, कमलेश तिवारी, हीरा सिंह, सतीश तिवारी, नागेन्द्र दुबे, विशाल सिंह, दिलीप यादव इत्यादि की सहभागिता रही।

