अमेरिका में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी पुलिस पर हमला कर उनकी आधिकारिक कार लूटी
अमेरिका में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल अमेरिका के लास वेगास में एक निर्वस्त्र व्यक्ति ने पहले पुलिस पर हमला कर उनकी आधिकारिक कार लूटी और फिर उस कार से एक अन्य कार को टक्कर मार दी।
इस हादसे में आरोपी और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।
