कीचड़ भरी सड़क से गुजरने को मजबूर ग्रामीण, नाली निर्माण पर उठे सवाल

कीचड़ भरी सड़क से गुजरने को मजबूर ग्रामीण
केतार प्रखंड क्षेत्र के परसोडीह गांव में नाली होने के बावजूद सड़क पर पानी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आज भी सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे बरसात के साथ-साथ गर्मी के दिनों में भी लोगों को कीचड़ से होकर आवागमन करना पड़ता है। यह सड़क परसोडीह गांव को केतार प्रखंड मुख्यालय से जोड़ती है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है।
पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने वर्तमान के जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि आम लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द अपने निजी खर्चा से सदाबह नाली का बहुत जल्द दुरूस्त काराऐगे उन्होंने ने कहा की जिला परिषद मद से नाली निर्माण कराया गया था लेकिन वह नाली कहा है उसे देखने के लिए विशेष उपकरण से देखाना होगा यह कहा जाए की नाली हैं ही नहीं, धरातल पर नाली कहीं दिखाई नहीं देती है।
पूर्व मुखिया ने कहा कि यदि नाली का निर्माण सही ढंग से हुआ होता तो सड़क पर पानी का जमाव और बहाव नहीं होता। सड़क पर लगातार पानी बहने से कीचड़ की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों, छात्रों और ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से मामले की जांच कराते हुए जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने तथा सड़क को कीचड़मुक्त बनाने की मांग की है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर बरसात कुछ दिनों में दस्तक देने वाली है और आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा।