सतबरवा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
सतबरवा : पलामू परिषद भवन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल आदरणीय रघुबर दास जी का भव्य अभिनंदन किया गया। समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।
आज सतबरवा पलामू जिला परिषद भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड राज्य के लोकप्रिय नेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल श्री रघुबर दास जी का अंगवस्त्र और बुके भेंट कर सम्मान किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके कुशल नेतृत्व और जनसेवा के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से *समाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, युवा नेता **प्रवेश यादव, **अशर्फी यादव, धावाडीह के उपमुखिया **मुधिर साहू, **उपेन्द्र उरांव, *राकेश कुमार भुईयां सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रखंड स्तर से लेकर पूरे राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने अपील की कि सभी संगठनों को मजबूत किया जाए, जन समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाए और इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होकर प्रयास किया जाए।
रघुबर दास जी के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे सम्मान कार्यक्रम जनता को नई ऊर्जा और दिशा देते हैं।
रिपोर्ट : बनारसी
स्थान : सतबरवा, पालामू (झारखंड)

