“प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर भाजपा पलामू ने चलाया स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

ऐतिहासिक अवसर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सर्वाधिक कार्यकाल पर भाजपा पलामू ने सदर अस्पताल में चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान
मेदिनीनगर (पलामू): देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के देश के सबसे अधिक समय तक (गैर-कांग्रेसी) प्रधानमंत्री रहने के ऐतिहासिक अवसर पर आज, 14 जून (रविवार) को भारतीय जनता पार्टी, पलामू द्वारा एक विशेष सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली उपलब्धि को रेखांकित करते हुए सुबह ठीक 7:00 बजे स्थानीय सदर अस्पताल, मेदिनीनगर के परिसर में एक वृहद “स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान” चलाया गया।
सेवा ही संगठन: श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
अभियान के दौरान सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जी, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे जी सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर और श्रमदान कर पूरे अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान अस्पताल में आए मरीजों और उनके परिजनों के बीच स्वच्छता के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाई गई और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने हेतु प्रेरित किया गया।
सभी ने एक स्वर में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने और उनके नेतृत्व में देश के निरंतर आगे बढ़ने की कामना की।

जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जी ने बताया कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यकाल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम काल है। आज उनके इस ऐतिहासिक नेतृत्व के सम्मान में अस्पताल जैसे सार्वजनिक व संवेदनशील स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प को दोहराया है।”
सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा लाया यह स्वच्छ भारत मिशन लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं सजक रहने के लिए प्रेरित कर रहा है जिससे जो पुराने समय में गंदगी के अंबर के कारण जो बीमारियां होते थे उस से लोगों को निजात मिल रहा है
मौके पर भारतीय जनता पार्टी के श्याम नारायण दुबे अजय तिवारी, विजय ठाकुर, अजय सिंह, अभिमन्यु तिवारी, प्रियरंजन शर्मा, ओमप्रकाश प्रसाद पप्पू, रूपा सिंह, विपुल गुप्ता, शुभम प्रसाद, विजय कुशवाहा, सुनील तिवारी, सरवन गुप्ता, सुजाता सिंह, रेनू देवी, रिंकू दुबे, वीरेंद्र प्रसाद, श्याम जी चौधरी, राजेश पांडे सहित भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। h

निवेदक
भाजपा पलामू