जबड़ा स्थित लाइफ केयर नर्सिंग होम को किया गया सील

0
a030994b-97e8-4a38-8ece-23ea0f5d17e7

जबड़ा स्थित लाइफ केयर नर्सिंग होम को किया गया सील

महिला की मौत के बाद मामला पकड़ा तूल,प्रभारी अशोक कुमार ने किया सील

सिमरिया : प्रखण्ड के जबड़ा स्थित स्कूल के बगल में संचालित लाइफ केयर नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है। बीते दिन एक महिला की मौत लाइफ केयर द्वारा ऑपरेशन करने का बाद मौत हो गयी थी। जिससे परिजनों ने मौत का जिम्मेवार उक्त संचालक लाइफ केयर नर्सिंग होम को लगाया था। जिसे देखते हुए रेफरल अस्पताल सिमरिया के चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार करमाली ने उक्त नर्सिंग होम को सील कर दिया है। बता दें कि बीते एक सप्ताह पूर्व एक महिला को ऑपरेशन उक्त नर्सिंग होम में किया गया था। जहां उसकी मौत हो गयी थी। जिसे लेकर सभी अखबारों ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिसके आलोक में स्वास्थ विभाग में सनसनी फैल गयी थी। और बन्द करने की कार्रवाई करनी पड़ी। मौके पर स्वास्थ कर्मी के अलावे पुलिस कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *