मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में जटिल ऑपरेशन सफल, महिला को मिली नई जिंदगी
मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में जटिल ऑपरेशन सफल, महिला को मिली नई जिंदगी
गिरिडीह के Mercy Hospital में एक बेहद दुर्लभ और जटिल मेडिकल केस का सफल इलाज किया गया। 48 वर्षीय महिला मरीज के शरीर में बाईं ओर एड्रिनल ग्लैंड में लगभग 15×15 सेंटीमीटर का बड़ा ट्यूमर विकसित हो गया था, जो किडनी, अग्न्याशय (पैंक्रियास) और पेट पर दबाव बना रहा था। इसके कारण मरीज लगातार दर्द और असहजता महसूस कर रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक Dr. Anuj Anil Laddhad ने अपनी टीम के साथ अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए सफल ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के अनुसार इस तरह के बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञता और आधुनिक तकनीक की मदद से सर्जरी सफल रही।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अब मरीज की स्थिति स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। इस सफल ऑपरेशन के बाद इलाके में मर्सी हॉस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं की सराहना हो रही है।
बस स्टैंड रोड, गिरिडीह
📞 06532-351518 | 9204669284

